फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eighteen thousand tourists visited the Taj Mahal on Saturday

ताजमहल: सुहाने मौसम में 18 हजार पर्यटकों ने किया ताज का दीदार, शाम तक लगी रही कतार

Sun, 19 Sep 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

बारिश से वीकेंड पर मौसम सुहाना हो गया है। इस सुहाने मौसम में शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक बारिश के बीच पर्यटक ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचते रहे। 

विज्ञापन
eighteen thousand tourists visited the Taj Mahal on Saturday
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को सुहाने मौसम और रिमझिम बारिश के बीच हजारों सैलानी दीदार-ए-ताज के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा जांच कतारें लगी रहीं। दिनभर में करीब 18 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। 

विज्ञापन


ताजमहल पर बारिश हुई तो काले बादलों के बीच से झांकते संगमरमरी शाहकार के साथ सैलानी सेल्फी लेते नजर आए। केवल ताज ही नहीं बल्कि आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के साथ सिकंदरा में भी पर्यटक सुहाने मौसम में दीदार के  लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन


स्मारक            - पर्यटक
ताजमहल        - 17,643
आगरा किला    - 3511
फतेहपुर सीकरी    - 541
सिकंदरा           - 684
एत्माद्दौला       - 256
महताब बाग    - 225
रामबाग      - 56
मरियम टूम    - 30

बारिश से लुढ़का पारा
दो दिनों से चल रही बारिश तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। हालांकि शनिवार को सुबह, दोपहर और शाम को थोड़ी थोड़ी देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। दिन भर में 20.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के  कारण मौसम सुहाना रहा। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी के आसार रहेंगे। रविवार को बारिश हो सकती है, जबकि सोमवार को धूप निकलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed