फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight arrested for violating lockdown in Agra

आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ गिरफ्तार, अब तक 25 से अधिक मुकदमे दर्ज

Sat, 04 Apr 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for violating lockdown in Agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन के बावजूद लोग घरों से निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना जगदीशपुरा के नगला बेर में शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस गश्त कर रही थी। तभी नगला बेर में आठ लोग खड़े दिखे। वो सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे। इस पर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। उन्हें थाने पर ले आए।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में नगला बेर निवासी रामेश्वर, सत्य नगर निवासी अमरेंद्र, नोबस्ता निवासी मोहसिन, आनंद नगर निवासी इसरार, भीम नगर निवासी लवलेश, लक्ष्मी नगर निवासी सूफियाना, गढ़ी भदौरिया निवासी बंटी और लक्ष्मी नगर निवासी आकाश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके खिलाफ धारा 182 बी, 269, 270 और तीन महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब तक 25 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

बृहस्पतिवार को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पूर्व बृहस्पतिवार को थाना लोहामंडी और एत्माद्दौला में दो-दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। बलदेव गंज बाजार में तेलीपाड़ा निवासी हैदर और उसके भाई उस्मान की जूते-चप्पल की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह दुकान खोलकर बैठे थे। दुकान पर भीड़ लगी हुई थी। एसआई अरविंद आर्य ने मामले में हैदर और उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

टीला गोकुलपुरा स्थित वाल्मीकि बस्ती में बृहस्पतिवार को 12-14 लोग खड़े हुए थे। एसआई कुशलपाल सिंह के मना करने पर धमकी देने लगे। मामले में क्षेत्र के सुभाष साहू, राहुल, बबलू, छोटू, रोहित, संतोष, अमन, मुकुल सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 और लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed