{"_id":"5fef5c198ebc3e3bb10e64c2","slug":"education-mainpuri-news-agr474542212","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले के परिषदीय विद्यालय भी होंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले के परिषदीय विद्यालय भी होंगे हाईटेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के परिषदीय स्कूलों को शासन ने हाईटेक करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों के कई चरण के प्रशिक्षण के बाद अब शासन ने विद्यालय में ऑनलाइन निगरानी की भी व्यवस्था की है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके वितरण का प्रथम चरण 15 जनवरी से शुरू होगा।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को प्ररेणा एप, दीक्षा एप, मॉड्यूल आदि के प्रशिक्षण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शिक्षकों को तकनीकि जानकारियों से जोड़ने के बाद अब शासन ने उनकी ऑनलाइन निगरानी का निर्णय लिया है। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के निर्देश पूर्व में दिए गए थे लेकिन उस समय शिक्षकों ने टैबलेट उपलब्ध कराने की मांग की थी। शासन ने शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 15 जनवरी तक स्कूलों में टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए ने इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि शासन की नई व्यवस्था के लिए सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों में बिजली कनेक्शन आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर लें।
सेल्फी के साथ चार बार ऑनलाइन दर्ज की जाएगी उपस्थिति
नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को सबसे पहले विद्यालय पहुंचते समय सेल्फी लेकर अपना फोटो डालना होगा। इसके बाद प्रार्थना के समय, मध्याह्न और छुट्टी होने के समय भी सेल्फी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
छात्रों की भी ऑनलाइन उपस्थिति होगी अपलोड
शिक्षकों के साथ ही विद्यालय में कितने छात्र उपस्थित हुए यह जानकारी से दिन में दो बार शिक्षकों को अपलोड करनी होगी। इस नई व्यवस्था से एमडीएम में फर्जी छात्र संख्या का खेल भी खत्म हो जाएगा।
टैबलेट से ऑनलाइन उपस्थिति के लिए सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस महीने टैबलेट उपलब्ध होने की संभावना है। जैसे ही टैबलेट उपलब्ध होंगे ऑनलाइन उपस्थिति आदि का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह बीएसए