फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Education changed the way of life of two teenagers in Agra

Agra News: शिक्षा की रोशनी से छंटा चिलम का धुआं, दो किशोरों ने बदली जिंदगी की राह

Wed, 13 Jul 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 01:18 PM IST
सार

खुले आसमान के नीचे सोने वाले दो किशोरों को तराशने का काम स्कूल ऑन व्हील्स ने किया। इस संस्था की पहल से दोनों के जीवन की राह बदल गई है। 

विज्ञापन
Education changed the way of life of two teenagers in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रहने वाले दो किशोरों 15 साल के शुभम (काल्पनिक नाम) और 12 साल के मोहित (काल्पनिक नाम) की जिंदगी चिलम के धुएं में बर्बाद हो रही थी। गलत संगत ने इन्हें नशे का आदी बना दिया था। इसी बीच उन पर शिक्षा की रोशनी पड़ी। बात समझ में आई तो उनकी जिंदगी की राह बदल गई। 

विज्ञापन


चिलम उनके होंठों को फिर कभी छू नहीं पाया। खुले आसमान के नीचे सोने वाले इन किशोरों को तराशने का काम स्कूल ऑन व्हील्स ने किया। एक साल पूरे होने पर मंगलवार को सुल्तानगंज की पुलिया के पास स्कूल ऑन व्हील्स की कक्षा में दोनों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

क्या है स्कूल ऑन व्हील्स 

स्कूल ऑन व्हील्स चलती फिरती एक पाठशाला है। एक पहल संस्था की ओर से संचालित यह योजना दो मयूरी पर चलती है। फुटपाथ और बस्तियों में रहने वाले उन बच्चों को साक्षर करती है, जो स्कूल नहीं जाते हैं। संस्था की संरक्षक पूनम सचदेवा ने बताया कि मयूरी में टॉफी, खिचड़ी, बिस्किट, पेंसिल, कॉपी, बैग आदि रहते हैं। जो बच्चे मयूरी को देखकर पढ़ने के लिए आते हैं उन्हें यह निशुल्क दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में पांच हजार का लक्ष्य

स्कूल ऑन व्हील्स की थीम शुरू करने वाले एक पहल संस्था के उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल का कहना है कि कई प्रतिभाशाली बच्चे मिले हैं। कोशिश है कि पांच साल में पांच हजार को साक्षर करेंगे। 

स्कूलों में कराया प्रवेश

संस्था के सचिव मनीष राय ने बताया कि एक साल में 125 बच्चों को साक्षर किया। एक दर्जन बच्चों का स्कूलों में प्रवेश भी कराया। इनकी फीस स्कूलों ने माफ कर दी है। 

चार बिंदुओं पर चलता है व्हील्स

व्हील्स की संयोजक शुभांगी बंसल ने बताया कि बच्चों को चार बातों से पढ़ाई के लिए लुभाते हैं। पहले कोई अच्छा चुटकुला सुना दो। कोई अच्छा करतब दिखा दो। तुम्हें कौन हीरो अच्छा लगता है। तुम्हें खाने में क्या पसंद है। इसे पूछने व बताने के बाद बीच में पढ़ाई करा देते हैं। बीच-बीच में होने वाली पढ़ाई को बच्चे जल्दी पकड़ लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed