{"_id":"5d1ca29e8ebc3e3c923e005d","slug":"education-agra-news-agr3943031160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगा बैग
विज्ञापन
मैनपुरी। इस बार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ राजकीय माध्यमिक और सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को भी अब नि:शुल्क सरकारी बैग दिए जाएंगे। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अब तक केवल परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ही स्कूल बैग दिए जाते थे।
जिले में 2186 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। सरकार द्वारा इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूते, किताबें और स्कूल बैग मुहैया कराए जाते हैं। हालांकि कुछ समय पहले राजकीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी किताबें और यूनिफॉर्म का वितरण किया जाने लगा, लेकिन स्कूल बैग केवल परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को ही मिलता था।
अब ऐसा नहीं होगा। सरकार का आदेश आने के बाद अब इन सभी विद्यालयों के बच्चों को स्कूल बैग का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। आदेश आने के बाद विभाग ने स्कूलों से छात्र संख्या का डाटा जुटाना भी शुरू कर दिया है। जल्द इन सभी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा।