फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eco friendly diwali 2018 firecrackers in pataka bazar

दीपावली 2018: इस बार इको फ्रेंडली होगी आतिशबाजी, यहां लगेगा पटाखों का बाजार

Tue, 23 Oct 2018 03:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 23 Oct 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
eco friendly diwali 2018 firecrackers in pataka bazar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर्व समाप्त होने के बाद अब दीवाली पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। एटा में रोशनी के पर्व पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के आवेदन आने लगे हैं। पांच से सात नवंबर तक ही अस्थाई पटाखा बाजार लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार पटाखा कारोबारी इको फ्रेंडली पटाखों को तवज्जो दे रहे हैं। दरअसल, दीवाली के मौके पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। इसलिए इको फ्रेंडली पटाखों को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


बाजार में बड़े स्तर पर व्यापारी पटाखों की बिक्री करने आते हैं। इसके लिए एसडीएम के स्तर से लाइसेंस निर्गत किए जाते हैं। यह बाजार एटा में सैनिक पड़ाव, जलेसर में एमजीएम इंटर कालेज ग्राउंड, मारहरा में मोहल्ला तालागढ़ तालाब के पास और अलीगंज में भी लगाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच नवंबर से सात नवंबर तक बाजार लगाए जाएंगे। इसके लिए आवेदन आने लगे हैं। प्रशासन ने आवेदनों का सत्यापन शुरू कर दिया है। बता दें कि जिले में 33 पटाखा विक्रेता हैं। वहीं शहर में दो पटाखा निर्माता और एक विक्रेता हैं। प्रशासन की ओर से पटाखा निर्माताओं और विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।      

पटाखा विक्रेताओं को जारी किए निर्देश     
- आतिशबाजी को विशेष शेड में रखा जाएगा।      
- स्टॉक और विक्रय स्थल एक दूसरे से तीन मीटर की दूरी पर होंगे।      
- शेड के अंदर लैंप, गैस लैंप, खुली बत्तियां नहीं होगीं। विद्युत बल्व भी दीवार या छत पर फिक्स होंगे।      
- किसी भी दुकान से पचास मीटर की दूरी तक आतिशबाजी नहीं जलाई जाएगी।     
- एक समूह में पचास से ज्यादा दुकानें नहीं होंगी।      

अग्नि शमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने आतिशबाजी क्रय विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में रेलवे रोड, शीतलपुर, शिवसिंहपुर तथा गांव कठौली कोतवाली देहात में निर्माता तथा थोक विक्रेता है। जिनके यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। लाइसेंस धारकों के अग्नि शमन यंत्रों को चलाकर देखा गया। सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed