फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earthquake tremors felt in Kasganj, created panic

Agra News: कासगंज में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Kasganj, created panic
कासगंज। शुक्रवार की देर रात साढ़े 11 बजे के करीब कासगंज जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इस दौरान लोगों नींद से जग गए, इतना ही नहीं अधिकांश लोग सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के साथ अपने-अपने घरों से बाहर मैदान में आ गए थे। हालांकि झटके से कही कोई नुकसान की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

कासगंज निवासी और कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि भूकंप के झटके आने पर उनके परिवार के सदस्य नींद से जग गए। बेड हल्का सा हिला था। इसक्रम में राकेश कुमार ने बताया कि झटका आने पर उनकी चारपाई हिली। मनोज सिंघल और नेहरू नगर निवासी पंकज रावत ने बताया कि झटके दो बार महसूस किए गए। दोनों झटके एक मिनट के अंदर आए थे। कुल मिलाकर भूकंप के झटके महसूस होने पर कासगंज में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed