फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-Stamp Centre Closed at Registry Office Buyers Forced to Pay Heavy Commission

UP: एक लाख रुपये के स्टांप पर 800 से 1000 रुपये तक कमीशन, निजी वेंडरों की खूब हो रही चांदी

Tue, 23 Dec 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Dec 2025 09:31 AM IST
सार

रजिस्ट्री दफ्तर में ई-स्टांप केंद्र बंद हो गया है। ऐसे में जमीन, मकान और दुकान का बैनामा कराने वालों को कमीशन देकर ई-स्टांप पेपर खरीदना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
E-Stamp Centre Closed at Registry Office Buyers Forced to Pay Heavy Commission
आगरा सदर तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में ई-स्टांप केंद्र बंद पड़ा है। पक्षकारों को बाहर से ई-स्टांप पेपर खरीदने पड़ रहे हैं। एक लाख रुपये स्टांप पर 800 से 1000 रुपये तक कमीशन देना पड़ रहा है। रजिस्ट्री दफ्तर में स्थित ई-स्टांप केंद्र पर बिना कमीशन के पक्षकारों को ई-स्टांप पेपर मिलता था।
विज्ञापन


ई-स्टांप पेपर में कमीशनखोरी और जालसाजी रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने स्टॉक होल्डिंग कंपनी को अधिकृत करते हुए रजिस्ट्री दफ्तर में ई-स्टांप केंद्र खोला था। जहां ई-स्टांप पेपर का सत्यापन और खरीद होती थी। 12 अक्तूबर से यह केंद्र बंद पड़ा है। यहां बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पक्षकारों को ई-स्टांप पेपर खरीदते थे। लेकिन, केंद्र बंद होने से तहसील परिसर में निजी वेंडर्स के यहां पक्षकारों की जेब कमीशन में कट रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता विष्णु गौड़ ने बताया कि 10 लाख रुपये स्टांप खरीद पर 8 से 10 हजार रुपये तक कमीशन निजी वेंडर ले रहे हैं। वहीं, इस मामले में स्टॉक होल्डिंग शाखा के प्रबंधक व अन्य कर्मियों की निजी वेंडर से मिलीभगत की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि एडीएम वित्त एवं एआईजी स्टांप से रिपोर्ट मांगी जाएगी। बंद पड़े केंद्र को जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed