फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-Bus Services to Increase for Better Connectivity to Foundry Nagar Satellite Bus Stand

Agra: फाउंड्रीनगर बस अड्डे तक पहुंचना होगा आसान, यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच बढ़ेंगी ई-बसें

Wed, 10 Jun 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 09:49 AM IST
सार

फाउंड्रीनगर सैटेलाइट बस अड्डे पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए ई-बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में केवल पांच ई-बसें संचालित हैं, जबकि हाथरस, अलीगढ़ समेत कई प्रमुख रूटों की 167 से अधिक रोडवेज बसें इसी बस अड्डे से संचालित हो रही हैं।
 

विज्ञापन
E-Bus Services to Increase for Better Connectivity to Foundry Nagar Satellite Bus Stand
ई-बसें। - फोटो : samvad

विस्तार

आगरा के फाउंड्रीनगर सैटेलाइट बस अड्डे तक यात्रियों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ई-बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में शहर से बस अड्डे तक केवल पांच ई-बसें संचालित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 1 जून से हाथरस और अलीगढ़ मार्ग की बसों का संचालन फाउंड्रीनगर सैटेलाइट बस अड्डे से किया जा रहा है। वर्तमान में यहां से 167 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर से बस अड्डे तक पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए इनकी संख्या बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बसों के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फाउंड्रीनगर बस अड्डे की संचालन व्यवस्था की समीक्षा कर हाथरस-अलीगढ़ मार्ग की सभी बसों को यहीं से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 14 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। नई व्यवस्था के तहत हाथरस, अतरौली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, बिजनौर, बदायूं और बरेली रूट की बसें फाउंड्रीनगर से मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed