{"_id":"5d9b50ff8ebc3e93cb765bfd","slug":"dussehra-dwarkadhish-temple-devotees-darshan-thakurji-with-weapon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्वः ठाकुरजी को धारण कराए अस्त्र, अराध्य के दर्शन कर भक्त हुए आनंदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर्वः ठाकुरजी को धारण कराए अस्त्र, अराध्य के दर्शन कर भक्त हुए आनंदित
Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को धूमधाम के साथ दशहरा का त्योहार मनाया गया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर में दशहरा पर प्रात: ठाकुर जी के श्रृंगार दर्शन में उन्हें सभी शस्त्र धराय गए। इसमें धनुष, बाण, तलवार, ढाल आदि शस्त्र शामिल थे। सायंकालीन बेला में राजाधिराज द्वारा अश्व पूजन किया।
मान्यताओं के अनुसार ठाकुर द्वारिकाधीश जी कलयुगी रूपी रावण का वध करने जाते हैं। इस अवसर पर सुबह और शाम भक्तों ने अपने आराध्य के इस रूप में दर्शन किये। दशहरा पर शस्त्रों की मौजूदगी में ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। राजाधिकार की जयजयकार गूंजती रही।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा किया गया। उसका संचालन काकरोली युवराज डा. वागीश कुमार महाराज करते हैं। इसी के तहत सोमवार को दशहरा का त्योहार मनाया गया है।

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी, बलदेव भंडारी, अजय भट्ट, राजीव चतुर्वेदी, सत्यनारायण शर्मा, राधा रमन अरोड़ा, बीएन चतुर्वेदी, बनवारी लाल आदि सभी लोग मौजूद थे।