फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   durga mhotsab in Firozabad

रामलीला मंचन की छूट देने और दुर्गा पूजा पर रोक लगाए जाने पर श्रद्धालुओं में निराशा

Wed, 30 Sep 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
durga mhotsab in Firozabad
नीता श्रोतिया-समाज सेविका - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रदेश सरकार द्वारा रामलीला मंचन के लिए सौ दर्शकों के साथ छूट दिए जाने व आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा के लिए पंडाल पर रोक पर भक्तों ने इसे आस्था पर चोट बताया है। खासकर टूंडला में दुर्गा पूजा महोत्सव को बड़ी श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाती है। लोगों ने कहा कि रामलीला मंचन की तरह सोशल डिस्टेंस पर दुर्गा महोत्सव की भी छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

जिस प्रकार से रामलीला का मंचन सीमित दर्शकों के साथ किया जा सकता है। उसी प्रकार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भी पांडाल में सोशल डिस्टेंस के साथ पुलिस की निगरानी में कराई जा सकती है। इसे रोकना आस्था पर चोट करने के बराबर है।
विज्ञापन

नीता श्रोतिया-समाज सेविका
मां दुर्गा की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। आदिशक्ति की पूजा सभी भक्त पूरी आस्था के साथ करते हैं। महिला श्रद्धालुओं के लिए मां की पूजा का विशेष महत्व है। इस पर रोक लगाया जाना उचित नहीं है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम यादव, महिला श्रद्धालु
सरकार का यह निर्णय भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ जैसा है। यदि रामलीला में सौ दर्शक जुट सकते हैं। पांडाल में सजी माता की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भी व्यवस्था हो सकती है। सरकार को अपने निर्णय पर पुन: विचार करना चाहिए।

आकाश गुप्ता, सदस्य दुर्गापूजा महोत्सव
टूंडला में कोलकाता के बाद मां दुर्गा पूजा महोत्सव का दूसरा नंबर आता है। माता के भक्तों के लिए सरकार का यह निर्णय निराशा भरा है। सरकार पांडाल में भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के साथ सोशल डिस्टेंस के साथ दर्शनों की व्यवस्था कर सकती है। सरकार इस पर ध्यान दे।
रूपल, महिला श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed