{"_id":"66b9a7ec1f4c6b821a0c8810","slug":"durga-maa-idol-stolen-from-50-year-old-temple-in-agra-anger-among-people-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में 50 साल पुराने मंदिर से दुर्गा मां की मूर्ति हुई चोरी, लोगों में आक्रोश; दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में 50 साल पुराने मंदिर से दुर्गा मां की मूर्ति हुई चोरी, लोगों में आक्रोश; दी ये चेतावनी
Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:43 AM IST
सार
आगरा के एत्मदौला क्षेत्र के सुशील नगर में 50 साल पुराना मां दुर्गा का मंदिर है। यहां से किसी ने रात में मूर्ति चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मदौला क्षेत्र के सुशील नगर में 50 साल पुराने मंदिर से दुर्गा माता की मूर्ति चोरी हो गई। सुबह-सुबह पूजा करने आए लोगों ने जब मूर्ति को गायब देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक मूर्ति नहीं मिली, तो धरना प्रर्दशन करेंगे।
एत्मदौला क्षेत्र के सुशील नगर में 50 साल पुराना मां दुर्गा का मंदिर है। बताया गया है कि सोमवार सुबह रोज की तरह भक्त यहां पूजा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जब मंदिर से मूर्ति गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। मूर्ति के चोरी होने की सूचना पर पूरे क्षेत्र के लोग मंदिर पर जुट गए। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं मामले की जाानकारी देते हुए बताया कि ये लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है।