{"_id":"62531d818555f253915e050f","slug":"dumpher-crached-lady-died-son-injured-kasganj-news-agr529869066","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर ने सड़क किनारे खड़ी मां बेटा को मारी टक्कर, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर ने सड़क किनारे खड़ी मां बेटा को मारी टक्कर, मां की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज पचलाना मार्ग पर एक डंफर ने बाइक पर सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार सोरों क्षेत्र के कंपुर निवासी कमलादेवी (40) पत्नी प्रेमपाल सिंह हुईं। वह अपने पुत्र रतन (19) के साथ दवा लेने के लिए बाइक से चिलकिनिया चौराहा आ रहीं थी। बेटे ने सड़क किनारे बाइक रोक दी। वह बेटे के साथ बाइक पर ही सड़क के किनारे खड़ी हुईं थीं। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से जा रहे डंफर ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी, जिससे कमलादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे पर बड़ी संख्या में राहगीर व आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमलादेवी की मौत की सूचना जैसे ही अन्य परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल रतन को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर तहसीलदार अजय यादव मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीण मृतक महिला के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।