फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumpers collide on Gwalior Highway, driver trapped in cabin injured

Agra News: ग्वालियर हाईवे पर टकराए डंपर, केबिन में फंसा चालक घायल

Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dumpers collide on Gwalior Highway, driver trapped in cabin injured
Massive collision between dumpers on the Agra-Gwalior highway; driver injured.
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव तेहरा में बृहस्पतिवार दोपहर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर विपरीत दिशा में सड़क पार कर रहा डंपर दूसरे डंपर से टकरा गया। एक डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से उसे बमुश्किल बाहर निकाल कर हाॅस्पिटल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर दो बजे करीब हुआ। तेहरा गांव के पास आगरा जाने वाली साइड में स्थित पेट्रोल पंप से एक डंपर डीजल लेकर धौलपुर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। आगरा की ओर से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गया। डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक जगमोहन निवासी बिरजापुरा, थाना मनियां केबिन में ही फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवा कर केबिन कटवाकर घायल जगमोहन को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया भिजवाया, वहां से डॉक्टरों ने आगरा के एसएन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed