फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dumper that crushed child was caught After searching 200 cameras in Agra

UP: 200 कैमरे खंगालने के बाद पकड़ा गया बच्चे को रौंदने वाला डंपर, शादी समारोह के दौरान हुई थी घटना

Sat, 16 Mar 2024 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

200 कैमरे खंगालने के बाद बच्चे को रौंदने वाला डंपर पकड़ा गया। शादी समारोह के दौरान घटना हुई थी। उस समय चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन
dumper that crushed child was caught After searching 200 cameras in Agra
पुलिस के कब्जे में डंपर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मिट्टी भरे डंपर से शादी समारोह में आए बालक की मौत हुई थी। हादसा बीते सोमवार को हुआ था। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने हादसा करने वाले डंपर को पकड़ने के लिए चार दिन तक हाईवे के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सुरागरसी के बाद डंपर को पकड़ लिया। अब चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाईवे स्थित नगला पद्मा की थी। यहां सोमवार को खेरागढ़ निवासी नीरज अपने चचेरे भाई की शादी में पत्नी और सात साल के बच्चे भोलू के साथ आए थे। रात में भोलू अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर पर जा रहा था। तभी भोलू को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वाहन को ले जाकर भाग निकला था। 
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हंगामा किया था। वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया था। लोग आक्रोशित थे कि भारी वाहनों को वसूली करके निकाला जाता है। पुलिस ने हादसा करने वाले वाहन की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया

पुलिस ने करीब 200 से अधिक कमरे देखे। इसमें घटना के समय एक डंपर निकलता नजर आया। पुलिस डंपर का कैमरों की मदद से पीछा करते हुए एक जगह पहुंची। यहां पर डंपर से मिट्टी डाली जा रही थी। इस दौरान वह डंपर भी मिल गया, जिससे हादसा हुआ था। शुक्रवार रात को डंपर कब्जे में ले लिया गया। एसीपी सदर पीयूषकांत राय ने बताया कि मामले में चालक के नाम की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed