फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to storm, rain and hailstorm, electricity went off in the villages.

Agra News: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गांवों की बत्ती गुल

Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Due to storm, rain and hailstorm, electricity went off in the villages.
आंधी-बारिश के बाद कागारौल क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खंभे की मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी। फोटो
कागारौल। शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया। 33 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूट गए, जबकि लालऊ हाईवे के पास स्थित 33 केवी केबिल बॉक्स भी टूट कर खराब हो गया।बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा। ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। अवर अभियंता हरीश कर्दम ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण 33 केवी लाइन के तीन खंभे, 11 केवी और एलटी लाइन के करीब 40 खंभे टूटकर गिर गए। शनिवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। शाम करीब 5 बजे कस्बा और आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, अकोला क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के कारण बिजली के 17 खंभे और कई पेड़ धराशाई हो गए, जिससे अकोला सहित आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार पूरी रात और शनिवार पूरे दिन ठप रही।अवर अभियंता वेदप्रकाश भारती के अनुसार, 33 केवी हाईटेंशन लाइन के खंभे ऊधर, नगला जयराम, गढ़ी शिम्मू और नगला परिमाल सहित कई स्थानों पर टूट गए थे। इससे अकोला, बीसलपुर, उजरई, अखवाई और बेरी चाहर समेत करीब 21 गांवों में अंधेरा छा गया और पेयजल संकट गहरा गया। शनिवार शाम 6 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed