{"_id":"687565a5bea2fd294a05a03a","slug":"due-to-lawyers-strike-litigants-are-getting-dates-after-dates-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-141254-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को मिल रही तारीख पर तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को मिल रही तारीख पर तारीख
Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को कोर्ट से केवल तारीख ही मिल रही है। राजस्व न्यायालय में नए वाद दायर नहीं होने से वकील आंदोलन की राह पर हैं।
वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते मुख्यालय पर तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, चकबंदी के तीन न्यायालय, राजस्व अधिकारी, एसडीएम सदर, एसडीएम न्यायिक, एडीएम, एडीएम न्यायिक, डीएम के न्यायालय में मुकदमों में केवल तारीखें ही लगाई जा रही हैं। इससे दूर दराज से आने वाले वादकारी को परेशानी हो रही है। नए मुकदमे भी दायर नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को राजस्व न्यायालयों में तारीख करने आए किशनी के मुंशीलाल, करहल के रतिभान सिंह, घिरोर के अजब सिंह का कहना था कि वकीलों के कार्य बहिष्कार से उनके मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।