फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to land dispute, sister-in-law got her sister-in-law killed

Agra News: जमीन के विवाद की रंजिश में देवरानी ने कराई जेठानी की हत्या

Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to land dispute, sister-in-law got her sister-in-law killed
कुरावली (मैनपुरी)। कुरावाली थाना क्षेत्र के गांव जखौआ में रविवार रात दो बजे करीब घर के कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे रिश्ते की देवरानी से जमीनी विवाद में दो माह पहले हुई मारपीट को वजह बताया गया है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज करते हुए गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतका की बेटी की 7 जून को बरात आनी है। शादी वाले घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

वारदात रात करीब दो बजे की है। गांव जखौआ के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी मां रीना देवी और बहन घर में बने कमरे में सो रही थीं। तभी रिश्ते के बाबा रुकुम सिंह, जो कि पड़ोस में ही रहते हैं। उनके बेटे मुनेंद्र की पत्नी चाची सपना के भाई संगम निवासी तौसईया किसानन, जसरथपुर, एटा ने मां रीना देवी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए। मौके पर ही संगम को तमंचे के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

अरविंद के अनुसार ने दो माह पहले छह बीघा जमीन को लेकर मां रीना देवी से चाची सपना की मारपीट की हुई थी। तभी एलान किया था कि भाई को बुलाकर हत्या करा देगी। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार को सपना ने अपने भाई संगम और उसके दो अज्ञात साथियों को रविवार अपने घर बुला लिया था। तय प्लान के अनुसार रिश्ते के बाबा रुकुम सिंह उनके बेटे मुनेंद्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू और सपना ने संगम को छत के रास्ते संगम को घर में घुसाया और हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। श्वान दल और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पर हुआ केस दर्ज
मृतका रीना देवी के बेटे अरविंद की तहरीर पर कुरावली थाने में रुकुम सिंह उनके बेटे मुनेंद्र, जयपाल, इंद्रजीत उर्फ मीटू और सपना और उसके भाई संगम पर केस दर्ज किया है। संगम को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी मां की अर्थी
मृतका रीना के पति महेश ने बताया कि परिवार में दो बेटे प्रदीप और अरविंद व बेटी मुस्कान है। 30 मई को मुस्कान की शादी की गांव में दावत की थी। 7 जून को बेटी की बरात आनी है। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। बेटी की शादी से पहले ही हत्यारों ने उनकी अर्थी उठा दी।






केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - सच्चिदानंद, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed