फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to increase in patients the functioning of district hospital has deteriorated, treatment is being done by making people lie on the table

Agra News: मरीज बढ़ने से बिगड़ी जिला अस्पताल की चाल, मेज पर लिटाकर हो रहा उपचार

Sun, 17 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in patients the functioning of district hospital has deteriorated, treatment is being done by making people lie on the table
मैनपुरी। माैसम में परिवर्तन के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बिगड़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में 59 मरीज भर्ती किए गए। इससे इमरजेंसी में बेड भी कम पड़ गए। मरीजों को मेज पर बैठाकर और लिटाकर उपचार दिया गया। रविवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ के कारण मरीजों को बेड तक नहीं मिल सके। यहां अपने बच्चे को लेकर आईं मीना देवी ने बताया कि पिछले एक घंटे से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसे बेड नहीं मिल सका तो मेज पर बैठाकर ही भाप दी जा रही है। अस्पताल में मौजूद अशोक कुमार ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अस्पताल में बेड नहीं मिल सका इससे मेज पर ही लिटाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

व्हीलचेयर न उपलब्ध होने से होती है परेशानी
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को एक्सरे वार्ड और इंडोर वार्ड तक आने जाने में परेशानी होती। इमरजेंसी में वर्तमान में एक भी व्हीलचेयर नहीं है। रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंची पिंकी के लिए परिजन व्हीलचेयर की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिली। बाद में गोद में उठाकर इमरजेंसी की मिनी ओटी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की व्यवस्था है। हो सकता है कि मरीज जिस समय पहुंचा हो उस समय कोई मरीज को व्हीलचेयर से इंडोर ले जाया गया हो। जल्द ही अतिरिक्त व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदनलाल, सीएमएस जिला अस्पताल मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed