फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to heat, cooler fans responded

Agra News: गर्मी से हाहाकार, कूलर-पंखो ने दिया जवाब

Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to heat, cooler fans responded
कासगंज। जिले में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। कूलर-पंखों ने भी जवाब दे दिया है। शनिवार को पारा 0.5 डिग्री अधिक रहा, जिससे तापमान 44. 5 डिग्री तक पहुंच गया। आग उगलते मौसम से लोग बेहाल हो गए। तपन से बचने के लिए लोग तरह-तरह से इंतजाम करते रहे।
विज्ञापन


जिले में शनिवार को सुबह से ही गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 31.3 डिग्री तक रहा। इसी के साथ ही गरम हवाएं चलने लगी। सुुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच में पारा तेजी से चढ़ा। एक घंटे में चार डिग्री पारा चढ़ गया, जिससे 8 बजे पारा 35.3 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। सुबह 10 बजे ही तापमान ने 40 डिग्री के आंकड़े को छूू लिया। मौसम के इस रुख को देखकर लोगो की चिंता बढ़ गई। काफी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। बुजुर्ग एवं बच्चे घरों में कैद हो गए। जिससे बाजार की चहल- हल पर असर देखा गया। दोपहर 3 बजे तक पारा 44.5 डिग्री जा पहुंचा। इसी के साथ तेज लपट भरी हवाएं चलने लगीं। गरम हवा के थपड़े लोगों को चुभन का अहसास कराते रहे। कूलर-पंखे जवाब दे गए। इनसे गरम हवा निकलती रही। एसी में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed