फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk man climbs on transformer, police saves his life

Agra News: नशे में ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान

Fri, 03 Jul 2026 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drunk man climbs on transformer, police saves his life
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव चमरपुरा में बृहस्पतिवार शाम शराब के नशे में एक युवक ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराकर काफी देर तक समझाने के बाद युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन

गांव चमरपुरा निवासी नरेंद्र पुत्र मौजीराम शराब के नशे में गांव के बाहर लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया। युवक को ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में थाना डौकी पुलिस को सूचना दी गई। माैके पर पहुुंची पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा। युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed