फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk Husband Thrashes Wife Kidnaps 2-Year-Old Son Car Crashes During Police Chase in Agra

UP: प्रेमिका से दुष्कर्म, पत्नी को बेटे के साथ घर से निकाला; अब पति ने की ऐसी हरकत...पहुंच गया हवालात

Fri, 05 Dec 2025 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 08:25 AM IST
सार

मायके में रह रही पत्नी के  साथ पति ने मारपीट की। इस दौरान दो वर्ष के बेटे को जबरन कार में बिठाया और भाग निकला। सूचना पर आरोपी का पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान आरोपी की कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
Drunk Husband Thrashes Wife Kidnaps 2-Year-Old Son Car Crashes During Police Chase in Agra
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ग्वालियर निवासी पति योगेश अग्रवाल उर्फ रामू अपने दो साथियों के साथ कटरा वजीर खान स्थित ससुराल पहुंचा और घर में घुसते ही पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके पिता व अन्य परिजनों को भी लाठी-डंडों से मारा। इस दौरान योगेश दो वर्षीय मासूम बेटे कीर्त को जबरन उठाकर कार में बैठा ले गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने योगेश के साथी विष्णु गोयल को पकड़ लिया और तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बेलनगंज क्षेत्र में भाग रही कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने योगेश व उसके दूसरे साथी इशू गोयल को हिरासत में ले लिया और बच्चे को सुरक्षित मां को सौंप दिया।
विज्ञापन


कटरा बज़ीर खान निवासी निशा राठौर की शादी 3 मई 2022 को ग्वालियर थाना मुरार निवासी योगेश अग्रवाल उर्फ रामू से हुई थी। योगेश सराफा व्यवसायी ताऊ प्रहलाद की दुकान पर नौकरी करता है। निशा का आरोप है कि योगेश के शादी से पहले एक युवती से प्रेम संबंध थे और वह आए दिन नशे में धुत होकर मारपीट करता था। कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के दिन योगेश ने बेरहमी से पिटाई कर दी। विरोध करने पर दो वर्षीय बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। वह पिछले पांच महीने से मायके में रह रही है और इस बीच तलाक का मुकदमा भी दायर कर चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी के बीच में विवाद का मामला है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया। निशा ने बताया कि योगेश की प्रेमिका ने पहले लश्कर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसमें योगेश को छह महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed