{"_id":"5befc2e7bdec2269b96c9c2b","slug":"drugs-injection-recovered-from-candidates-during-army-recruitment-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में शामिल होने आए युवकों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद, रजिस्ट्रेशन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में शामिल होने आए युवकों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद, रजिस्ट्रेशन रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के पास बरामद हुए ड्रग्स
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा छावनी के ईगल ग्राउंड पर सेना भर्ती मेला रहा है। सैनिक बनने के लिए अभ्यर्थी ऐसे ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे सैन्य अफसर भी हैरान हैं। ड्रग्स, इंजेक्शन और स्टेमिना बढ़ाने वाला पाउडर खाकर सेना भर्ती की दौड़ लगा रहे हैं।
सेना के अधिकारियों ने शनिवार को चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में इंजेक्शन और स्टेमिना बढ़ाने वाली दवाइयों पकड़ी हैं। फर्जी स्टाम्प भी मिले हैं। जिन अभ्यर्थी के पास यह सामान मिला, उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।
सेना भर्ती के तीसरे दिन अलीगढ़ जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। देर रात ही हजारों युवक ईगल ग्राउंड में पहुंच गए। सेना के अधिकारियों ने जब तलाशी ली तो कई युवकों के पास से शक्तिवर्द्धक दवाएं और इंजेक्शन मिले।
विज्ञापन
इन युवकों का उद्देश्य था कि दौड़ शुरू होने से पहले ड्रग्स खाकर या इंजेक्शन लगाकर बिना थके ग्राउंड में आसानी से दौड़ को पूरी कर लें, लेकिन इन अभ्यर्थियों के मंसूबों पर सेना के जवानों और अधिकारियों ने पानी फेर दिया।
सेन्य अफसरों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया के साथ अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश दिया जा रहा है। तीसरे दिन कई अभ्यर्थियों के पास प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुए हैं। कुछ फर्जी स्टाम्प भी मिले हैं। ऐसे युवकों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।