फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug Rate Increase Due To Corona Virus Infection In Agra

आगराः कोरोना वायरस के चलते महंगी हुईं दवाएं, खांसी-बुखार की गोलियों के दाम दस गुना बढ़े

Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 01 Oct 2020 12:03 AM IST
सार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन, एंटी एलर्जिक, एंटी कोल्ड, विटामिन सी और दो एंटीबायोटिक दवाओं
की मांग बढ़ी, इस पर इनकी कीमत में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी। विक्रेता इनकी कमी होने का हवाला देकर बढ़ी कीमत पर बेच
रहे हैं। 

विज्ञापन
Drug Rate Increase Due To Corona Virus Infection In Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अब पैथोलॉजी जांच, ऑपरेशन के साथ दवाएं भी महंगी हो गई हैं। कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़ने पर थर्मामीटर, ऑक्सीमेट्री, ग्लव्स, ग्लूकोमीटर समेत अन्य सर्जिकल सामान की मांग दस गुना हो गई है। ऐसे में इनकी भी बढ़ी हुई कीमत ली जा रही है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस का कहर इस महीने चरम पर रहा। हर रोज 100 से अधिक मरीज मिले। इससे लोग सतर्क हुए और आवश्यक दवाएं और उपकरण की खरीद की। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम, खराश की दवाएं और सर्जिकल सामान में ऑक्सीमेट्री, थर्मामीटर, ग्लव्स, बीपी मापक और ग्लूकोमीटर की 10 से 15 गुना मांग रही।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाते हुए विक्रेताओं ने इनके दाम 10 से 25 फीसदी बढ़ा दिए। आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि जुलाई-अगस्त में इनकी कीमत स्थिर थी, सितंबर में मांग बढ़ने पर कंपनियों ने कीमत बढ़ा दी। सैनिटाइजर जरूर सस्ता हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव वाली दवाओं में 25 फीसदी की बढ़ोतरी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आइवरमेक्टिन, मल्टी विटामिन, एंटी एलर्जिक, एंटी कोल्ड, विटामिन सी और दो एंटीबायोटिक दवाओं की मांग बढ़ी, इस पर इनकी कीमत में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी। विक्रेता इनकी कमी होने का हवाला देकर बढ़ी कीमत पर बेच रहे हैं। 

एमआरपी से अधिक वूसली तो लाइसेंस होगा निरस्त: राजकुमार शर्मा
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने कहा कि दवाओं और कफ सीरप की बाजार में कमी नहीं है। अगर कोई विक्रेता एमआरपी से अधिक कीमत ले रहा है तो उनकी दुकान का लाइसेंस निरस्त होगा। लोग कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed