फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug mafia's games: Cancer heart and kidney disease medicines are also fake

दवा माफिया के खेल: कैंसर, हृदय और किडनी रोग की दवाएं भी नकली, इन  नामी कंपनियों के नमूने फेल

Tue, 07 Jan 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

दवा माफिया के सौदेबाजी मरीजों की जान से खेल रही है। किडनी-लिवर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं भी नकली मिल रही हैं। औषधि विभाग की जांच में औसतन हर तीसरा नमूना फेल मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Drug mafia's games: Cancer heart and kidney disease medicines are also fake
नकली दवाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंसर, किडनी-लिवर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं भी नकली मिल रही हैं। इससे कई मरीजों की जान भी जा चुकी हैं। औषधि विभाग की जांच में औसतन हर तीसरा नमूना फेल मिल रहा है। औषधि विभाग ने बीते साल करीब 286 नमूनों की रिपोर्ट मिली। इसमें से करीब 150 नमूने दवाओं के बाकी के कच्चे माल के रहे। जांच में दवाओं के 47 नमूने फेल मिले। इसमें 35 नकली और बाकी अधोमानक पाए गए। इनमें कैंसर, किडनी-लिवर, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जुकाम-खांसी, बुखार की दवाएं नकली मिलीं। मानसिक रोग, एंटीबायोटिक, पेट दर्द की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं। दवा माफिया ने करोड़ों की दवाएं बाजार में खपा दीं।
विज्ञापन


 

हिमाचल, गुजरात की कंपनी का नाम
दवा माफिया ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात की नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाईं। औषधि विभाग के छापे में प्योर एंड क्योर हेल्थ केयर, एकम्स ड्रग्स, एंड डी पिल्स केसर, स्माइलेक्स हेल्थकेयर, हिमालया मेडिटेक, अल्फा प्रोडक्ट, वीके लाइफ साइंसेज, अबॉर्ट हेल्थ केयर, केडला मेडिटेक कंपनी के नाम से नकली दवाएं बरामद की गईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराए गए केस
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि गंभीर रोगों की दवाएं भी जांच में नकली मिली हैं। इनकी रिपोर्ट बनाई है और आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। बीते साल करीब 20 करोड़ की दवाएं-उपकरण जब्त किए हैं।

 
विज्ञापन

सीबीआई जांच हो
जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने कहा कि आगरा में नकली, एक्सपायर्ड दवाओं की री-पैकिंग, सरकारी दवाएं, सैंपल की दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा अड्डा बन गया है। सीबीआई जांच से बड़े दवा माफिया गिरफ्त में आ सकते हैं।

 

बीते सालों में ये पकड़े:
2023, 24- विजय गोयल की तीन फैक्टरी से करीब 15 करोड़ की नकली दवाएं और मशीनें जब्त कीं।

2024: जगनेर स्थित बिंदल मेडिकल स्टोर से नामी कंपनियों की सैंपल की 96 तरह की दवाएं जब्त कीं।
2023: गढ़ी भदौरिया में राजन अग्रवाल की अवैध फैक्टरी से करोड़ों के सर्जिकल सामान किए जब्त।

2022- कमला नगर निवासी मोहित बंसल हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवाएं बनवाता था, फैक्टरी पकड़ी।
2021: आवास विकास कॉलोनी के धीरज-प्रदीप राजौरा बंधुओं ने नकली, एक्सपायर्ड दवाओं की री-पैकिंग की फैक्टरी पकड़ी।

2018- कमला नगर के पंकज गुप्ता का गैंग पकड़ा। सरकारी दवाओं की कालाबाजारी पकड़ी।
2016,: कमला नगर के कपिल-जितेंद्र अरोड़ा पकड़े। ये नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed