फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug department seized 90 lakh Rupees Cost medicines from Malwa transport

यूपीः मालवा ट्रांसपोर्ट से 90 लाख रुपये की दवाएं की जब्त, नकली होने की आशंका

Wed, 10 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drug department seized 90 lakh Rupees Cost medicines from Malwa transport
मालवा ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर ड्रग विभाग ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
ड्रग विभाग ने यमुनापार के मालवा ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर करीब 90 लाख रुपये की दवाएं जब्त की हैं। इसमें 60 लाख रुपये के कफ सीरप और 30 लाख रुपये की दवाएं हैं। इनको जब्त करते हुए जांच को नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

 
ड्रग विभाग ने रात को ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा मारा तो यहां दवाओं का जखीरा मिला। कमरों में दवाओं के काटन भरे हुए थे। टीम ने जांच शुरू की तो इसमें फैंसीड्रिल कफ सीरप थे, इनकी कीमत करीब 60 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन


अन्य काटन जांचे तो इसमें कैप्सूल, टैबलेट, इंजेक्शन भरे हुए थे। इसमें भारी मात्रा में फिजीशियन सैंपल की दवाएं भी हैं। ट्रांसपोर्ट मालिक मोहित गोयल मिला। उसने यह दवाएं और सीरप अरुण कुमार और आरके नाम के व्यक्ति की बताई, लेकिन इनका पता और सही जानकारी नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म का नाम और लाइसेंस भी नहीं बताया है। इस पर टीम ने दवाओं का जब्त कर सील कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि करीब 90 लाख रुपये की दवाएं सील कर दी हैं। 30 लाख की कैप्सूल, इंजेक्शन, एंटीबायोटिक समेत अन्य दवाएं हैं। 

इसमें फिजीशियन सैंपल की दवाएं भी हैं, इनके नकली होने की आशंका है। जांच के लिए 10 दवाओं के नमूने लिए गए हैं। सहायक आयुक्त शिवशरण सिंह का कहना है कि ट्रांसपोर्टर को नोटिस देकर खरीद-फरोख्त के बिल मांगे गए हैं। 

ड्रग विभाग ने पिछले साल फाउंड्री नगर स्थित गोदाम से भी 60 लाख रुपये की फैंसीड्रिल कफ सीरप जब्त किए थे। इसके मालिक सीरप के बिल नहीं दिखा पाया था, बाद में बिल दिखाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed