फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone mapping exposes illegal mining in Agra’s Aravalli hills

Agra: खनन माफिया ने छलनी किया पहाड़ का सीना, सामने आई ऐसी तस्वीर; जिसे देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 12 Nov 2025 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 11:19 AM IST
सार

खनन माफिया ने अरावली की पहाड़ियों का सीना छलनी कर दिया। कुल्हाड़ा, पिपरैठा, बासोनी और तांतपुर में मंगलवार को ड्रोन मैपिंग से अवैध खनन की हकीकत सामने आई है। 

विज्ञापन
Drone mapping exposes illegal mining in Agra’s Aravalli hills
खनन माफिया ने अरावली की पहाड़ियों का सीना छलनी कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में खनन माफिया ने अरावली की पहाड़ियों का सीना छलनी कर दिया। कुल्हाड़ा, पिपरैठा, बासोनी और तांतपुर में मंगलवार को ड्रोन मैपिंग से अवैध खनन की हकीकत सामने आई है। डीएम अरविंद बंगारी ने कुल्हाड़ा सहित सभी जगह पहाड़ों पर गश्त बढ़ाने और मुहिम चलाकर खनन माफिया को जड़ से उखाड़ने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव, खनन अधिकारी मिथिलेश पांडे ने पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ मंगलवार को खेरागढ़ में पहाड़ियों पर ड्रोन कैमरों से मैपिंग कराई। डीएम को बार-बार खेरागढ़ में अवैध पत्थर खनन की शिकायत मिल रहीं थी। टेक्निकल टीम ने ड्रोन कैमरे से तांतपुर, पिपरेठा, कुल्हाड़ा और बसोनी में पहाड़ियों पर जांच कराई। कई जगह पहाड़ कटे हुए मिले। खनन से पहाड़ों में गहरे गड्ढे हो गए थे।
विज्ञापन


डीएम अरविंद बंगारी ने बताया कि खनन स्थलों पर ड्रोन कैमरों से नियमित नजर रखी जाएगी। खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त से वार्ता की गई है। वन, राजस्व, खनन व अन्य विभागों की संयुक्त टास्क फोर्स बनाई है। खनन में लिप्त संगठित गिरोह पर डीएम ने अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान सीमा पर हो रहा बड़े पैमाने पर खनन
कुल्हाड़ा की पहाड़ियां राजस्थान सीमा से जुड़ी हैं। सीमा पर कई जगह पत्थर खुदाई और काटने के लिए मशीनें लगी हैं। इनसे बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना भीषण विस्फोट कर पहाड़ से पत्थर निकाला जाता है। जिसकी धमक से कुल्हाड़ा में कंपन होता है। पहाड़ पर यूपी की सीमा पर राजस्व विभाग द्वारा मुड्ढियां गाढ़ी गई थी जिन्हें राजस्थान के खनन माफिया तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आगरा की तरफ से खनन माफिया रोज करीब 20 से 25 ट्रैक्टर पत्थर निकाल रहा है जिसे खेरागढ़ के रास्ते शहर में बेचने के लिए भेजा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed