फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone flown on Taj Mahal again second day

दूसरे दिन भी ताजमहल पर उड़ाया गया ड्रोन, पुलिस में मचा हड़कंप

Fri, 18 Jan 2019 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Drone flown on Taj Mahal again second day
taj mahal - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के ऊपर गुरुवार को भी दो बार ड्रोन उड़ाया गया। इस बार भी सुबह और शाम को ड्रोन उड़ाया गया। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। हालांकि, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले बुधवार को भी दो बार ड्रोन उड़ाया गया था। इस मामले में मुकदमा भी थाना ताजगंज में दर्ज किया गया, लेकिन ड्रोन उड़ाने वाले का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच ड्रोन उड़ाया गया। यह ताजमहल परिसर के ऊपर तक गया। इसे कई लोगों ने देखा। फोटो भी खींच लिए गए। कुछ ही देर में ड्रोन कहीं और चला गया। इसके बाद शाम को चार से साढ़े चार बजे के बीच ड्रोन उड़ा। यह भी ताज के ऊपर तक गया। कुछ ही देर में यह दूसरी तरफ चला गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पर्यटन थाना पुलिस ने पड़ताल भी की। हालांकि थाना ताजगंज और एत्माद्दौला पुलिस ने जानकारी से इंकार किया। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार को भी दो बार ड्रोन उड़ाया गया था। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। ड्रोन किसने और कहां से उड़ाया? इसका पता नहीं चल सका है। दूसरे दिन भी ड्रोन उड़ाए जाने की घटना से पुलिस में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


300 मीटर की ऊंचाई पर था ड्रोन
दो दिन में चार बार उड़ाए गए ड्रोन की ऊंचाई 300 मीटर से अधिक थी। इसे आसानी से देखा भी नहीं जा सकता था।

कई बार उड़ाए जा चुके हैं ड्रोन
ताज के ऊपर और आसपास ड्रोन उड़ाने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। कई बार पर्यटक ड्रोन उड़ाते हैं। उन्हें ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं होती है। इस कारण वह गलती से ड्रोन उड़ाते हैं। मगर, उन्हें इस संबंध में जानकारी देने के लिए होटल संचालकों को बताया जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेकी के लिए तो नहीं उड़ा रहे
दो दिन से ड्रोन उड़ाने की घटना से यह आशंका जताई जा रही है कि रेकी के लिए ड्रोन तो नहीं उड़ाया गया। क्योंकि यह ड्रोन किसी होटल की छत से उड़ाने की बात भी सामने नहीं आई है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed