{"_id":"6a8a11f827fe453a96002a15","slug":"drizzle-ineffective-mercury-to-rise-from-monday-agra-news-c-25-1-agr1067-1139882-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बूंदाबांदी बेअसर, सोमवार से बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बूंदाबांदी बेअसर, सोमवार से बढ़ेगा पारा
विज्ञापन
शनिवार को देररात बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मानसून के मौसम में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरने के बजाय उमस और बढ़ गई है, जिससे लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं।
शनिवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाए चिपचिपी गर्मी और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से बादल छाने का दौर थमेगा और मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। धूप खिलने के साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को एक बार फिर तीखी धूप और भारी उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।