फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driving license has not been made in Agra even in one and half years applicants getting worried due to this

खास खबर: डेढ़ साल में भी नहीं बना ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदक परेशान; कैसे हो यातायात नियमों का पालन

Thu, 18 Apr 2024 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह शरद शर्मा, आगरा
शरद शर्मा, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 01:46 PM IST
सार

सितंबर से दिसंबर 2022 के बीच आवेदन करने वाले लोग परेशान हो रहे है। बताया गया कि सॉफ्टवेयर में खराबी के कारण ड्राइविंग लाइसेंस का डाटा उड़ गया है।

विज्ञापन
Driving license has not been made in Agra even in one and half years applicants getting worried due to this
डेढ़ साल में भी नहीं बना ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कई आवेदक डेढ़ साल से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए संभागीय परिवहन विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। उनका लाइसेंस लखनऊ से बनकर नहीं आया। ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ से प्रिंट होकर आता है। अधिकारियों का कहना है कि वहां से लाइसेंस के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


लाइसेंस नहीं आने के ये प्रकरण सितंबर से दिसंबर 2022 के बीच के हैं। चार माह के दौरान करीब 4 हजार लाइसेंस के आवेदन किए गए। सारथी साॅफ्टवेयर में खराबी के कारण इन लाइसेंस का डाटा उड़ गया। आवेदकों के सामने एक और परेशानी यह है कि वह दोबारा से लाइसेंस के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते क्योंकि उनका डाटा साॅफ्टवेयर में फीड हो चुका है। अब इन लोगों की शिकायत को लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि साफ्टवेयर में डाटा फीड होने के बाद लाइसेंस लखनऊ से प्रिंट होकर आवेदक के पते पर आते हैं। इन चार माह के डाटा के संबंध में दिक्कत आ रही है। आवेदक की शिकायत पर ड्राइविंग लाइसेंस प्रिंट कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डुप्लीकेट लाइसेंस का बचता है विकल्प

सारथी सॉफ्टवेयर में एक बार डाटा फीड होने के बाद आवेदक दोबारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। उसके सामने डुप्लीकेट लाइसेंस का विकल्प बचता है। काफी संख्या में आवेदकों ने डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ही आवेदन किया है।

अधिकारी अब कह रहे, डाटा उड़ गया

29 नवंबर 2022 को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। आरटीओ स्तर की सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई। 15 दिन के अंदर घर पर लाइसेंस आने की जानकारी दी गई। डेढ़ साल से अधिक का समय गुजर गया है, लाइसेंस बनकर नहीं आया है। आरटीओ कार्यालय के कई चक्कर लगा चुकी हूं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। लखनऊ से साॅफ्टवेयर खराब होने के कारण डाटा उड़ना बताया जा रहा है। -निधि छाबड़ा, आवेदक

12 से ज्यादा बार शिकायत कर चुका

12 से अधिक शिकायती पत्र जमा करा चुका हूं लेकिन अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। आरटीओ अधिकारी लखनऊ से काम होने की कहते हैं। लखनऊ में कहां पर संपर्क करना है, कोई जानकारी नहीं मिलती। लाइसेंस वाले टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज की लेकिन समाधान नहीं हुआ। सितंबर 2022 में आवेदन किया था। उसके बाद से ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार बना हुआ है। -विनीत कुमार, आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed