फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver took truck full of scrap worth rs 21 lakhs from the commercial tax office in Agra

Agra : वाणिज्य कर की टीम ने पकड़ा था 21 लाख के स्क्रैप से भरा ट्रक, कार्यालय परिसर से ले गया चालक

Tue, 26 Jul 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
driver took truck full of scrap worth rs 21 lakhs from the commercial tax office in Agra
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में वाणिज्य कर के सचल दल ने कागजात में कमी होने पर 21 लाख रुपये के स्क्रैप से भर ट्रक पकड़ा था। इसे जयपुर हाउस स्थित कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। मगर, चालक ट्रक को बिना किसी अनुमति के भगाकर ले गया। घटना के संबंध में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चालक सहित आठ को नामजद किया है। पुलिस विवेचना कर रही है। ट्रक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

22 जुलाई को पकड़ा था ट्रक

राज्य कर इकाई आगरा के सचल दल तृतीय ने 22 जुलाई को एक ट्रक पकड़ा था। कागजातों में कमी के कारण ट्रक को जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में खड़ा कराया गया था। ट्रक चालक बाड़मेर निवासी कंवराराम था। वह ट्रक को छोड़कर चला गया। 23 जुलाई की रात को चालक आया। वह ट्रक को भगाकर ले गया। कार्यालय के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। इसमें 21 लाख रुपये का स्क्रैप लोड था।

विज्ञापन

आठ आरोपियों पर मुकदमा 

सूचना पर पुलिस ने तलाश की, लेकिन ट्रक को नहीं पकड़ा जा सका। मामले में वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप सिंह चंदेल ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें चालक कंवराराम, लवकुश, गोवा की फर्म के बृजेश अग्रवाल, प्रेम सिंह मगनाजी पुरोहित, शामली निवासी रामकुमार, मेरठ निवासी विपिन कुमार, सोनू, दिनेश को नामजद किया है। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed