फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver died, three others injured in trucks collided on GT road

जीटी रोड पर भिड़े तीन वाहन, ट्रक चालक की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
driver died, three others injured in trucks collided on GT road
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मैनपुर के बिछवा क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आ रही एक डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि कंटेनर और डीसीएम के चालक व खलासी घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल से दो घायलों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के थाना जानसंड़ क्षेत्र के गांव महलकी निवासी 48 वर्षीय जुल्फिकार ट्रक चालक था। शुक्रवार सुबह वो खलासी महफूज निवासी गांव बहेड़ी मुजफ्फरनगर के साथ ट्रक लेकर कहीं जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में घुसी डीसीएम

जीटी रोड पर थाने के पास ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी महफूज, कंटेनर चालक प्रदीप निवासी मलिहाबाद लखनऊ व परिचालक मोहन निवासी मलिहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
हादसे को कुछ ही पल गुजरे थे कि पीछे से आ रही डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक अरविंद निवासी गांव कमलपुर थाना कुरावली भी घायल हो गया। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने तीनों वाहनों में फंसे घायलों व शव को बाहर निकलवाया। घायलों को तुंरत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी है। 

कंटेनर और डीसीएम की जीटी रोड पर आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद मार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में व्यस्ततम मार्ग पर दोनों ओर बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने के बाद आवागमन सुचारु हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed