{"_id":"5bc0973ebdec226934562778","slug":"driver-died-three-others-injured-in-trucks-collided-on-gt-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर भिड़े तीन वाहन, ट्रक चालक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर भिड़े तीन वाहन, ट्रक चालक की मौत, तीन लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुर के बिछवा क्षेत्र में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह एक कंटेनर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। वहीं पीछे से आ रही एक डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि कंटेनर और डीसीएम के चालक व खलासी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल से दो घायलों को उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।
मुजफ्फरनगर के थाना जानसंड़ क्षेत्र के गांव महलकी निवासी 48 वर्षीय जुल्फिकार ट्रक चालक था। शुक्रवार सुबह वो खलासी महफूज निवासी गांव बहेड़ी मुजफ्फरनगर के साथ ट्रक लेकर कहीं जा रहा था।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में घुसी डीसीएम
जीटी रोड पर थाने के पास ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी महफूज, कंटेनर चालक प्रदीप निवासी मलिहाबाद लखनऊ व परिचालक मोहन निवासी मलिहाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे को कुछ ही पल गुजरे थे कि पीछे से आ रही डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक अरविंद निवासी गांव कमलपुर थाना कुरावली भी घायल हो गया। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों वाहनों में फंसे घायलों व शव को बाहर निकलवाया। घायलों को तुंरत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी है।
कंटेनर और डीसीएम की जीटी रोड पर आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद मार्ग पर जाम लग गया। कुछ ही देर में व्यस्ततम मार्ग पर दोनों ओर बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने के बाद आवागमन सुचारु हुआ।