फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver died of heart attack while driving bus in agra saved many lives before dying

UP News: टूरिस्ट बस चलाते हुए ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले यूं बचा लीं नौ जिंदगियां

Fri, 02 Aug 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर बस चलाते-चलाते ड्राइवर के सीने में दर्द उठा। वो समझ गया कि अब उसकी जान खतरे में है। ऐसे में उसने तुरंत ही बस को रोका और लोगों की जान की परवाह करते हुए बस को साइड से खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
driver died of heart attack while driving bus in agra saved many lives before dying
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से इंदौर जा रही बस के चालक को अचानक ग्वालियर हाई वे स्थित तेहरा गांव के पास साइलेंट हार्ट अटैक आया। इस विषम परिस्थिति में चालक ने सूझबुझ और साहस का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में चालक की मौत हो गई। जिस समय चालक को हार्ट अटैक आया, बस में कुल 9 सवारियां थी।
विज्ञापन

हार्ट अटैक से मृत चालक बलवीर सिंह जाट (40) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा स्थित पाउच फैक्टरी भदौरिया नगर निवासी वीरेंद्र का पुत्र था। बृहस्पतिवार की रात वह मथुरा से 9 सवारी बस में बैठाकर इंदौर के लिए चला। रात 1:30 बजे के करीब बस ग्वालियर हाईवे पर तेहरा गांव के पास पहुंची, तभी चालक के सीने में तेज दर्द हुआ, दर्द से विचलित होकर चालक ने ब्रेक लगाकर पहले बस को नियंत्रित कर खड़ी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जानकारी होने पर बस का परिचालक चालक को तत्काल सीएचसी सैंया ले गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने चालक को मृतक घोषित कर दिया। बीच सड़क पर बस खड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी हाेने पर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed