फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   draw cash in sikri atm booth, arrest in etmatpur

एत्मादपुर में पकड़े बदमाशों ने सीकरी में भी निकाले थे रुपये

Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
draw cash in sikri atm booth,  arrest in etmatpur
फतेहपुर सीकरी। दो दिन पहले एत्मादपुर में पकड़े गए एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले बदमाशों ने फतेहपुर सीकरी में भी एक व्यक्ति के 58 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने बदमाशों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भरतपुर (राजस्थान) निवासी लीलापत सिंह ने सोमवार को थाना सीकरी में अनिल, जॉनी, लोकेश निवासीगण कोसीकलां मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लीलापत ने पुलिस को बताया कि वह 9 जुलाई को सीकरी बाईपास मोड पर स्थित इंडिया नंबर 1 के एटीएम से रुपये निकाल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी तीन युवकों ने पहुंचकर मेरा एटीएम धोखे से बदल दिया। उसके एक घंटे बाद ही खाते से 58000 रुपये निकाल लिए गए। इस पर उसने अपना एटीएम ब्लॉक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, 17 जुलाई को एत्मादपुर में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिली। इस पर लीलपत वहां गया, तो उसने एटीएम बूथ पर कार्ड बदलने वाले युवकों को पहचान लिया। इस पर उसने तीनों युवकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed