फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Rekha Patsariya Become New Principal Of Agra College

आगरा कॉलेज की नई प्राचार्य होंगी डॉ. रेखा पतसारिया, दो महीने रहेगा कार्यकाल

Thu, 23 Jul 2020 01:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Jul 2020 01:22 PM IST
सार

वर्तमान प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी 25 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे

विज्ञापन
Dr Rekha Patsariya Become New Principal Of Agra College
डॉ. रेखा पतसारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कॉलेज की वरिष्ठतम शिक्षिका व हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा पतसारिया कॉलेज की अगली प्राचार्य होंगी। वर्तमान प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी 25 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि डॉ. रेखा पतसारिया का कार्यकाल करीब दो माह ही रहेगा। वह 28 सितंबर 2020 को सेवानिवृत्त होंगी।
विज्ञापन


बुधवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई मैनेजिंग कमेटी की बैठक में वरिष्ठता और अर्हता के आधार पर डॉ. रेखा पतसारिया का नाम प्राचार्य के लिए तय किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया, जानें कैसे करना है वेब रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नाम कमेटी के सामने रखे गए थे। इसमें रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कपूर का नाम भी था। डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी ने 14 दिसंबर 2018 को प्राचार्य का कार्यभार संभाला था।

वर्ष 1983 से कॉलेज में पढ़ा रहीं हैं

कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक डॉ. रेखा पतसारिया आगरा की मूल निवासी हैं। कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. रामगोपाल सिंह चौहान के परिवार में इनका जन्म हुआ।

वर्ष 1980 में इन्होंने हिंदी में एमए किया। 15 सितंबर 1983 को आगरा कॉलेज के हिंदी विभाग में प्रवक्ता पद पर अध्यापन कार्य शुरू किया। वर्ष 1987 में केएमआई के निदेशक डॉ. विद्या निवास मिश्र के निर्देशन में शोध कार्य पूरा किया।

इनके शोधपत्र व लेख कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। तीन पुस्तकें छपी हैं। उसमें से एक ‘सिर्फ एक दिन अपने लिए’ है। इनके पति रंगकर्मी व साहित्यकार विनय पतसारिया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed