फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University will help to startups in agra

आगरा: स्टार्टअप करने का नया आइडिया है, पर संसाधन नहीं, तो विश्वविद्यालय करेगा मदद  

Mon, 09 May 2022 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 04:45 PM IST
सार

नए आइडिया लाने वाले लोग स्टार्टअप शुरू कर सकें और अपना कारोबार चला सकें, इसमें मदद की जाएगी। स्टार्टअप शुरू करने के लिए आइडिया लाने वालों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University will help to startups in agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्टार्टअप शुरू करने में उन लोगों की मदद करेगा, जिनके पास नए आइडिया हैं पर उन्हें शुरू करने के लिए संसाधन नहीं हैं। विश्वविद्यालय ने विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन नाम से कंपनी बनाई है। यह स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक लोगों को बैठने के लिए केबिन, कुर्सी और सोफा उपलब्ध कराएगा। साथ ही फर्म का पंजीकरण भी कराएगा।
विज्ञापन


आईईटी के निदेशक और विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि इन्क्यूबेशन सेंटर का संचालन खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में किया जाएगा। फर्नीचर का ऑर्डर दिया गया है, 10 से 12 दिन में बिड खुल जाएगी। फर्नीचर आने के साथ काम शुरू हो जाएगा। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इन्क्यूबेशन सेंटर को पांच वर्ष के लिए 1.5 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत कर दिया गया है।   
विज्ञापन


इन्क्यूबेशन सेंटर में एक प्रोजेक्ट मैनेजर और दो सपोर्टिंग स्टाफ रखा जाएगा। नए आइडिया लाने वाले लोग स्टार्टअप शुरू कर सकें और अपना कारोबार चला सकें, इसमें मदद की जाएगी। स्टार्टअप शुरू करने के लिए आइडिया लाने वालों को प्रशिक्षित किया जाएगा। विवेकानंद इन्क्यूबेशन सेंटर की ओर से ही स्टार्टअप शुरू करने वाले व्यक्ति की फर्म का पंजीकरण कराया जाएगा। स्टार्टअप के लिए विश्वविद्यालय की कंपनी सीड मनी और लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति फर्म के चेयरमैन हैं

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन कंपनी के चेयरमैन, प्रो. अजय तनेजा और प्रो. वीके सारस्वत निदेशक हैं। इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए स्वीकृत अनुदान इसी कंपनी के खाते में आएगा। 

प्रति वर्ष कम से कम दस स्टार्टअप कराना होगा

विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन को प्रति वर्ष कम से कम दस स्टार्टअप कराने होंगे। कंपनी जिन फर्मों का पंजीकरण कराएगी, उनकी 10 फीसदी इक्विटी अपने पास स्टार्टअप शुरू करने वाले व्यक्ति की सहमति से रख सकेगी। प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि जिन फर्मों को पंजीकरण कराया जाएगा, वह अपने उत्पाद बेचने जाएगी तो उसे अपना अनुभव बताने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed