{"_id":"6a6435556709ed65dc087465","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-to-award-89-medals-narendra-kumar-to-receive-four-gold-medals-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: 3 अगस्त को दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन जारी होंगे पास; नरेंद्र को सर्वाधिक चार स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: 3 अगस्त को दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन जारी होंगे पास; नरेंद्र को सर्वाधिक चार स्वर्ण
Sat, 25 Jul 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:32 AM IST
सार
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के मेडल पर शुक्रवार तक आपत्तियां मांगी थीं। करीब 14 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिसमें से एक को खारिज कर सभी का निस्तारण कर दिया गया। दीक्षांत समारोह में 89 मेडल विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे। इस बार समारोह में सबसे अधिक चार स्वर्ण पदक आरबीएस के एमए के छात्र नरेंद्र कुमार को मिलेंगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीक्षांत समारोह का आयोजन 3 अगस्त को होगा। इस बार मेडिकल शिक्षा के हटने की वजह से मेडल की संख्या 89 रह गई है। विवि प्रशासन की तरफ से मेडल सूची जारी कर आपत्तियां मांगी गई थीं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुल 14 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन सभी का निस्तारण कर दिया गया है। एक आपत्ति को खारिज किया गया। इसके बाद मेडल सूची में अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सभी 89 मेडल विद्यार्थियों को मंच से प्रदान किए जाएंगे।
दीक्षांत समारोह से पहले होगा मार्कशीट का वितरण
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह से पहले सत्र 2025-26 के विभिन्न पाठ्यक्रमों की मार्कशीट का वितरण शनिवार से करेगा। ये मार्कशीट महाविद्यालयों को प्रदान की जाएंगी और वहां से छात्रों को बांटी जाएंगी। छलेसर कैंपस से महाविद्यालय 25 से 27 जुलाई तक मार्कशीट ले सकेंगे। मार्कशीट और डिग्री की समस्या विवि में पूरे साल बनी रहती है। विवि की हेल्प डेस्क पर सबसे अधिक समस्या मार्कशीट की ही आती हैं। इसी को देखते हुए दीक्षांत समारोह से पहले विवि की ओर से मार्कशीट वितरण शुरू किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मार्कशीट का वितरण महाविद्यालयों को कोड के हिसाब से किया जाएगा। छलेसर कैंपस से महाविद्यालय के अधिकृत शिक्षक या कर्मचारी मार्कशीट ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को कोड 01 से 400 तक, 26 को 401 से 800 तक और 27 जुलाई को 801 से अन्य सभी कोड के महाविद्यालयों को मार्कशीट प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षक या कर्मचारी को प्राधिकरण पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचानपत्र लेकर आना होगा। महाविद्यालयों को मार्कशीट लेकर जल्द छात्रों में वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मार्कशीट की समस्या का काफी हद तक समाधान होगा।
विज्ञापन
धीमा मूल्यांकन कार्य बना परेशानी
विवि प्रशासन के लिए अधूरा परीक्षाफल और आवासीय संस्थानों की परीक्षाओं का मूल्यांकन सिरदर्द बना हुआ है। कई परीक्षाफल घोषित होने के बाद छात्रों की ओर से फेल होने या अंक कम होने की शिकायतें आ रही हैं। आवासीय संस्थानों के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई विषय के शिक्षक उपलब्ध न होने से भी परेशानी खड़ी हो रही है। दीक्षांत समारोह से पहले सभी परीक्षाफल घोषित होना आसान नजर नहीं आ रहा है।
दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन जारी होंगे पास
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए मेडल और पीएचडी प्राप्त करने वाले छात्रों को ऑनलाइन पास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन लिंक दिया गया है। छात्रों को फॉर्म में माता-पिता की जानकारी के साथ अपना आधार कार्ड लगाना होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई है।