फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University's main examinations program changed due to CA exam

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 18, 24, 28 व 30 मई की परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला, जानें कब होंगी

Tue, 10 May 2022 12:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 12:26 AM IST
सार

बीकॉम वोकेशनल, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष और राष्ट्र गौरव और एन्वायरमेंट स्टडीज की प्रथम और तृतीय पाली में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University's main examinations program changed due to CA exam
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीए की परीक्षाओं को देखते हुए मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। 18, 24, 28 और 30 मई की परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। इन तारीखों की परीक्षाएं अब क्रमश: 31 मई, दो, तीन और चार जून को कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि बीकॉम वोकेशनल, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष और राष्ट्र गौरव और एन्वायरमेंट स्टडीज (महज बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल के छात्रों के लिए) की प्रथम और तृतीय पाली में होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला गया है।

विज्ञापन

इन तारीखों को होंगी परीक्षाएं 

18 मई को प्रथम पाली में होने वाली बीकॉम वोकेशनल व बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 31 मई को प्रथम पाली में होंगी। 18 को तृतीय पाली में होने वाली बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 31 मई को द्वितीय पाली में होगी। 24 मई को प्रथम पाली में होने वाली बीकॉम वोकेशनल तृतीय वर्ष की परीक्षा दो जून को प्रथम पाली में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 24 मई को तृतीय पाली में होने वाली बीकॉम वोकेशनल द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो जून को द्वितीय पाली में कराई जाएगी। 28 मई को प्रथम पाली में होने वाली बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा तीन जून को द्वितीय पाली में होगी। 30 को प्रथम पाली में होने वाली बीकॉम वोकेशनल अंतिम वर्ष की परीक्षा चार जून को प्रथम पाली में होगी। 30 मई को तृतीय पाली में होने वाली राष्ट्र गौरव और एन्वायरमेंट स्टडीज की परीक्षा चार जून को द्वितीय पाली में कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed