{"_id":"62c278ba6a26ce7afd662e02","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-incubation-foundation-will-help-to-startups-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: स्टार्टअप का कोई नया आइडिया है, तो रखें पूरी तैयारी, इस माह शुरू होगा इन्क्यूबेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: स्टार्टअप का कोई नया आइडिया है, तो रखें पूरी तैयारी, इस माह शुरू होगा इन्क्यूबेशन सेंटर
Mon, 04 Jul 2022 10:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:50 AM IST
सार
इन्क्यूबेशन सेंटर इसी माह शुरू हो जाएगा। विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के नाम से विश्वविद्यालय की कंपनी पंजीकृत हो गई है। सीईओ व इनोवेशन ऑफिसर की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने और जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर इसी माह शुरू हो जाएगा। विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के नाम से विश्वविद्यालय की कंपनी पंजीकृत हो गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और इनोवेशन ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं।
विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक व आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत का कहना है कि तीन मई की रात 12 बजे तक सीईओ और इनोवेशन अधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जल्द दोनों पदों पर चयन किया जाएगा। खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में सेंटर का संचालन किया जाना है। फर्नीचर आना बाकी रह गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन कराया जाना है। उनसे तारीख मांगी जा रही है।

कहीं के भी युवा कर सकते हैं पंजीकरण
प्रो. वीके सारस्वत ने बताया कि विश्वविद्यालय के सेंटर पर स्टार्टअप के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने और आर्थिक व अन्य मदद के लिए कहीं के भी युवा (नए आइडिया प्रस्तुत करने वाले) पंजीकरण कर सकते हैं। पहले उन्हें डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड की वेबसाइट startupindia.gov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन