{"_id":"5e8377638ebc3e769d013099","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-givs-students-online-assignments","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शुरू की पढ़ाई की 'नई व्यवस्था'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने शुरू की पढ़ाई की 'नई व्यवस्था'
Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
सार
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी बता सकते हैं समस्या
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित संस्थानों के अधिकतर विभाग छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री और असाइनमेंट देने लगे हैं। यह व्यवस्था बनाई गई कि संस्थान खुलने पर विद्यार्थियों को असाइनमेंट का प्रिंट आउट भी भी संबंधित विभाग में उपलब्ध कराना होगा और असाइनमेंट के आधार पर ही आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में संचालित पर्यावरण अध्ययन विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, बायो केमेस्ट्री विभाग और वानिकी विभाग में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए लॉकडाउन की अवधि में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था बनाई गई है।
संस्थान के डीन प्रो. पीके सिंह, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा और डॉ. रजनीश अग्निहोत्री ने बताया कि निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेजी जा रही है। इसी के अनुरूप शिक्षक की उपलब्धता रहती है और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

Trending Videos
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी बता सकते हैं समस्या
प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा के मुताबिक जो भी विद्यार्थी हास्टल में रहकर संस्थान के विभिन्न विभागों में पढ़ाई कर रहे हैं। यदि उन्हें पढ़ाई के अलावा भी कोई समस्या आती है तो वह संबंधित विभाग के शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि कुलपति का जोर है कि विश्वविद्यालय व इससे जुड़े कॉलेजों में पढ़ने वाले किसी विद्यार्थी को लॉकडाउन की अवधि में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।