फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry took life: Married woman died after two and a half years of marriage dead body found hanging

दहेज ने ली जान: शादी के ढ़ाई साल बाद विवाहिता की मौत, फंदे पर लटकी मिला लाश; एक साल का है बेटा

Sat, 27 Apr 2024 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 03:47 PM IST
सार

विवाहिता की शादी के ढाई साल बाद उसकी मौत हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि मृतका के एक साल का मासूम बेटा है।

 

विज्ञापन
Dowry took life: Married woman died after two and a half years of marriage dead body found hanging
मृतका का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर कस्बा के हंस नगर कॉलोनी में एक महिला का शव फंदा से लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 
हंस नगर कॉलोनी निवासी महिला अनीता (28) का शव शनिवार की सुबह कुंदा से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। महिला की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत की खबर सुनकर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कुंदा से उतरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन


 

दहेज हत्या का आरोप
मृतका के भाई मुकेश कुमार निवासी मुहम्मद पुर ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व बहन अनीता की शादी हंस नगर निवासी अनुज से की थी। उसका पति दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करता है। वह दो दिन पूर्व घर आया था। उसका आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसका पति अनुज और ससुराल वाले आए दिन बहन के साथ मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने बहन की हत्या कर दी। मामले में उसने पति व अन्य ससुरालीजनों को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

एक वर्ष के मासूम के सिर से उठा मां का साया
फंदा लगाने से महिला अनीता की मौत हुई । मृतका के भाई मुकेश ने बताया कि बहन की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसका बेटा शेखर एक वर्ष है। महिला की मौत से एक वर्षीय पुत्र के सिर से मां का साया उठ गया। मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed