{"_id":"67073bcea6b23b88540d623e","slug":"double-murder-murder-of-two-brothers-people-covered-in-blood-conspiracy-hatched-eight-days-ago-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांड: दो भाइयों का कत्ल...खून से सने थे लोग, आठ दिन पहले से रची गई साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरा हत्याकांड: दो भाइयों का कत्ल...खून से सने थे लोग, आठ दिन पहले से रची गई साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:19 PM IST
सार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में दो भाइयों के कत्ल की साजिश आठ दिन पहले से रची गई थी। हमलावरों ने फावड़ों से प्रहार कर दोनों भाइयों को मार डाला। इस दौरान बीच में जो भी आया, उस पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा में 25 मिनट के खूनी संघर्ष का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदाैली के ग्राम गुढ़ा में दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया है। समझाैते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार को दो लोग गांव पहुंचे। परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार किया है। हत्या की साजिश 8 दिन से रची जा रही थी। आरोपियों ने घटना के बाद भागने तक की योजना बना रखी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव गुढ़ा में मंगलवार की सुबह खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में रघुवीर और उसके भाई सत्यपाल सिंह की कुल्हाड़ी और फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने रघुवीर की पत्नी सरोज और बेटे देवानंद पर भी हमला बोला था। उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़ गए थे। मामले में अनिल ने बेताल सिंह, उसकी पत्नी किताबश्री, बेटे राहुल, सत्यप्रकाश, सतेंद्र भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें - जल्लाद बेटे का खूनी खेल: जिस मां ने दिया जन्म, उसे ही बेरहमी से मार डाला...ईंट से कूंचा सिर; नहीं कांपे हाथ
ये भी पढ़ें - जल्लाद बेटे का खूनी खेल: जिस मां ने दिया जन्म, उसे ही बेरहमी से मार डाला...ईंट से कूंचा सिर; नहीं कांपे हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, गांव में पुलिस तैनात है। मृतक सत्यपाल के बेटे धर्मवीर ने बताया की हमला कब और कैसे किया जाना है, इसकी तैयारी आरोपियों ने पहले से ही कर ली थी। आरोपी परिवार ने अपने घर के बाहर बंधे पशुओं को भी हटा दिया था। इसके साथ फसल काे भी काट लिया था। घटना से पहले ही वो फावड़ा और कुल्हाड़ी लेकर आए थे।
ये भी पढ़ें - आगरा में 25 मिनट के खूनी संघर्ष का मंजर: खून से सने लोग...लथपथ पड़ीं दो भाइयों की लाशें, सामने जो आया काट दिया
ये भी पढ़ें - आगरा में 25 मिनट के खूनी संघर्ष का मंजर: खून से सने लोग...लथपथ पड़ीं दो भाइयों की लाशें, सामने जो आया काट दिया
उसके साथ ही देवानंद के बेटे दीपक को भी जान से मारना चाहते थे। अगर, वह दोनों वहां से जाते नहीं तो बच नहीं पाते। आरोपी बेताल और उसके परिवार ने पीछा भी किया था, लेकिन वो हाथ नहीं लग सके। इससे जान बच गई। बुधवार को गांव में दो लोग आए। धर्मवीर और परिवार के लोगों से मामले में राजीनामा करने की बात कहने लगे।
इसका परिवार के लोगों ने विरोध किया। मामला बिगड़ता देखकर दोनों लोग गांव से भाग गए। आरोेपियों के दुस्साहस से परिवार दहशत में है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। इसके बाद नामजद आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
खेत पर जाने के लिए नहीं था कोई रास्ता
बेताल और रघुवीर सिंह के बीच जमीन की रंजिश थी। सत्यपाल के बेटे धर्मवीर सिंंह ने बताया कि रघुवीर सिंह के पिता हाेतीलाल ने 72 बीघा खेत में बेताल के पिता रामसिंह को दो बीघा खेत ज्यादा दिया था, जिससे आगे चल कर रास्ते को लेकर कोई विवाद ना हो। 25 साल से रघुवीर सिंह के परिवार के लोग इसी रास्ते से निकलते थे। बाद में बेताल ने परिवार के साथ मिल कर रास्ते को जोत दिया था, जिसका विरोध रघुवीर पक्ष के लोग करते चले आ रहे थे। मंगलवार को इसी रास्ते के विवाद में बेताल सिंह ने रघुवीर और सत्यपाल सिंह की हत्या कर दी थी।

पुलिस पिकेट लगी
गांव गुढ़ा में दो भाइयों की हत्या के बाद से तनाव है। आरोपी का परिवार फरार हो गया है। पुलिस पिकेट को तैनात किया गया है। सत्यपाल और रघुवीर सिंह की हत्या के दूसरे दिन गांव में चूल्हे नहीं सुलगे। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में 1 आरोपी थान सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस पिकेट लगी है। अगर, परिवार को धमकाया गया है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।