फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Door To Door Garbage Collection Fir And Black List Update News

डोर-टू डोर कूड़ाः घोटालेबाज कंपनियों ने अधिकारियों के नियम किए तार-तार, निगम अफसरों पर लगे आरोप

Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
सार

झांसी में काम कर रही हैं चारों कंपनियां, सदन में तय हुआ था अन्य निगमों को दी जाएगी घोटाले की जानकारी

विज्ञापन
Door To Door Garbage Collection Fir And Black List Update News
आगरा नगर निगम

विस्तार

डोर टू डोर कूड़ा घोटाले में नगर निगम ने एफआईआर तो दर्ज करा दी लेकिन सदन की ओर से ब्लैक लिस्ट किए जाने की जानकारी प्रदेश के किसी भी नगर निगम को नहीं दी। घोटालेबाज चारों कंपनियां झांसी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही हैं। नगर निगम सदन में तय बातों को अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया। 
विज्ञापन


यह आरोप सदन में डोर टू डोर कूड़ा घोटाले को रखने वाले पार्षदों का है। व्हिसिल ब्लोअर पार्षद रवि माथुर का आरोप है कि नगर निगम सदन में मेयर नवीन जैन ने तय किया था कि घोटालेबाज चारों कंपनियों का करार निरस्त होने के साथ यह कंपनियां जहां भी काम कर रही हैं, उन सभी नगर निगमों को पत्र लिखकर इनके खेल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


कंपनियां झांसी में काम कर रही हैं लेकिन वहां सूचित नहीं किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कंपनियों को बचाने का पूरा खेल रचा है, जिसके तहत उनके खिलाफ कार्रवाई में लगातार देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद राकेश जैन का भी यही कहना है। उनके मुताबिक 2.82 करोड़ का घोटाला दिखाकर कंपनियों को बचाने की साजिश रची जा रही है, जबकि नगर निगम सदन में जांच कमेटी ने 22 करोड़ का घोटाला करार दिया था। ये घोटाला उससे कहीं ज्यादा का है।

इसी तरह से कंपनियां ताजगंज के सफाई ठेके में घोटाला कर रही हैं। यहां हर महीने 26.50 लाख रुपये का भुगतान बीवीजी कंपनी को किया जा रहा है। 4 महीने से ताजगंज में ताजमहल बंद होने से सफाई ठप पड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed