फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Door to door Gangajal and sewer system works will be completed by December: Upadhyay

घर घर गंगजाल के कार्य दिसंबर तक पूरे

Thu, 26 Aug 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Door to door Gangajal and sewer system works will be completed by December: Upadhyay
आगरा। विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक व विधायक योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शाहगंज क्षेत्र में घर-घर गंगाजल पहुंचाने और सीवर की कनेक्टिविटी के कार्य जल्द पूरा कराने के लिए विधानसभा में याचिकाओं के माध्यम से मामला उठाया गया है। यह कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

शाहगंज में मीडिया से बातचीत में विधायक उपाध्याय ने बताया कि मारुति स्टेट चौराहा से बोदला मार्ग की पश्चिमी दिशा के इलाकों में जल प्रबंधन और सीवर व्यवस्था की समस्या को देखते हुए उन्होंने गंगाजल प्रोजेक्ट में शाहगंज गंगाजल योजना को पास करवाया था। इसमें विनय नगर, मारुति स्टेट, मनु विहार, सुभाष नगर, गोकुल नगर, सुलहकुल नगर, धीर नगर, बीधा नगर, मारुति एन्क्लेव, राधिका विहार रोड, अलबतिया क्षेत्र स्थित कॉलोनियों के निवासी लाभान्वित होंगे। 180 करोड़ रुपये की परियोजना के कार्य कोरोना संक्रमण के कारण विलंबित हुए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय नागरिक सुशील भदौरिया, सूरज शर्मा, समर्थन सिंह, भुवन शर्मा, संतोषीलाल और आकाशदीप के माध्यम से सदन में इसी मसले को लेकर याचिकाएं लगवाईं, ताकि कार्य जल्द पूरे हो सकें। सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की कि उपरोक्त परियोजनाएं जल्द पूरी करवाई जाएं, ताकि लोगों को गंगाजल मिल सके और सीवरेज सिस्टम भी ठीक हो सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि दिसंबर तक यह कार्य पूरे हो जाएं। इस दौरान सुनील कर्मचंदानी और याचिकाकर्ता भी मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed