फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   donations box and sound system stolen from temples in agra amid lockdown

लॉकडाउन में चोरों ने लगाई दो मंदिरों में सेंध, ताले तोड़कर दानपात्र और साउंड सिस्टम चोरी

Sat, 30 May 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 12:26 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के दौरान शहर में हो चुकी हैं चोरी की कई वारदात
  • इस बार बेखौफ चोरों ने 'भगवान के घर' को भी नहीं छोड़ा

विज्ञापन
donations box and sound system stolen from temples in agra amid lockdown
बल्केश्वर स्थित साईं मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में भी चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। आगरा में गुरुवार रात को चोरों ने बल्केश्वर स्थित दो मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की। साईं नाथ मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करके ले गए, जबकि दुर्गा देवी मंदिर से दानपात्र और साउंड सिस्टम ही उठा ले गए। 

विज्ञापन


बल्केश्वर रोड पर पार्क के पास साईं नाथ मंदिर है। इसके महंत जितेंद्र प्रसाद द्विवेदी हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के दो गेट हैं। गुरुवार रात को छोटे गेट का ताला तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने दान पेटी का कुंडा तोड़ दिया। 
विज्ञापन



इसके बाद नकदी निकाल ली। इसमें दो महीने की दान की रकम थी। रकम चोर ले गए। नवंबर 2019 को भी मंदिर में ताला तोड़कर चोरी हुई थी। तब चोर छत्र और दान पेटी से रुपये, साउंड सिस्टम निकालकर ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात यहां हुई

दूसरी घटना बल्केश्वर में ही कैलाश नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में हुई। मंदिर के समीप रहने वाले सचेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने स्टील के गेट का कुंडा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर प्रवेश कर गए। चोर मंदिर में रखी दान पेटी और साउंड सिस्टम चोरी करके ले गए। 

सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने आए लोगों ने कुंडा टूटा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोर फायदा उठा रहे हैं। 

परिवार सोता रहा, चोर ले गए जेवरात 

हरीपर्वत के मंडी सईद खां में चोरों ने शिक्षिका के घर में चोरी की। इस दौरान परिवार सोता रहा और चोर नकदी और जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

चोरी की वारदात 

- ट्रांस यमुना कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में चोरी। 
- शाहदरा में घर में लाखों की चोरी। 
- सिकंदरा की कॉलोनी में पांच घरों में चोरी। 
- नीति बाग कॉलोनी में घर में लाखों की चोरी। 
- टेढ़ी बगिया में परचून की दुकान में चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed