{"_id":"64bbb384c2defdacb0041514","slug":"donate-blood-on-kargil-vijay-diwas-in-honor-of-martyrs-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-1515-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर करें रक्तदान
Sat, 22 Jul 2023 04:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Jul 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस पर करें रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन 26 जुलाई को लगाएगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में आप भी शहीदों के सम्मान में रक्तदान कर सकते हैं। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।
कारगिल के युद्ध में न जाने कितने ही वीर सैनिक अपने देश के लिए सीमा पर शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बदौलत ही कारगिल में भारत को जीत मिली। उन्हीं शहीदों की याद में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला द्वारा महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पहुंचकर अपना रक्तदान कर सकता है। उनके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचाने में काम आएगा।
चिकित्साधिकारी डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है।
विज्ञापन
फोन कर कराएं रक्तदान के लिए पंजीकरण
अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो आप बस एक फोन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आपको 9528032474 या 7906982736 मोबाइल नंबर पर अपना नाम और पता दर्ज कराना होगा। इसके अलावा आप व्हाट्सएप पर भी रक्तदान करने के लिए अपना नाम और पता लिखकर हमें मैसेज भेज सकते हैं।