फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dominant people of village are torturing Dalit pradhan In Firozabad

दबंगों से प्रताड़ित प्रधान: इस कदर कर दिया परेशान, लगाया 'घर बिकाऊ है' का बोर्ड, बोले-गांव छोड़ने को मजबूर

Mon, 05 Jun 2023 02:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 02:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अनुसूचित जाति का युवक प्रधान बन गया तो दबंगों को रास नहीं आ रहा है। वह आए दिन प्रधान व परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़ित ने घर बिकाऊ का बोर्ड लगाकर गांव छोड़ने की बात कही। 
 

विज्ञापन
dominant people of village are torturing Dalit pradhan In Firozabad
दलित बना प्रधान तो दबंगों को नहीं रास: आए दिन करते गाली-गलौच व मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अनुसूचित जाति का युवक का प्रधान बनना पूर्व प्रधान के समर्थकों को रास नहीं आ रहा है। वह आए दिन उसके व परिवार वालों के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं। दबंगों के आतंक से परेशान महिला प्रधान व परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठा है। उसने घर पर एक बोर्ड लगाया, इसमें लिखा-'घर बिकाऊ है'। 

विज्ञापन

पूर्व प्रधान के समर्थक करते हैं प्रताड़ित

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के डाहिनी ग्राम पंचायत का है। यहां जनता ने सुमन कुमार जाटव के व्यवहार को देखते हुए उन्हें ग्राम प्रधान के चुनाव में जीत दिलाकर प्रधान चुना। सुमन अनुसूचित जाति से आते हैं। अनुसूचित जाति का युवक का प्रधान बनना पूर्व प्रधान के समर्थकों (जो ज्यादातर यादव समाज से आते हैं) को रास नहीं आया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर धरने पर बैठ गए

इसको लेकर वह आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रधान व उसके परिवार के साथ झगड़ा करते रहते हैं। उन्हें डराते, धमकाते रहते हैं। समाज में बेइज्जत करते रहते हैं। इनके आतंक से परेशान से होकर  ग्राम प्रधान सुमन, उसके पिता गोवर्धन, ताराचंद, सावित्री, पूजा, सरस्वती, संजू, गुलाबी और सूरज सोमवार को घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड भी लगा दिया।  


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और

गांव छोड़ने को मजबूर प्रधान व परिवार 

ग्राम प्रधान सुमन ने बताया कि गांव के दबंग लोग आए दिन मारपीट करते हैं। धमकाते हैं। थाने में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय हमें ही प्रताड़ित करती है। शिकायत करने पर पुलिस पूरा-पूरा दिन थाने में बैठाए रखती है। पुलिस व गांव के दबंगों के आतंक से प्रताड़ित होकर हम व हमारा परिवार गांव की अपनी संपत्ति बेचकर गांव छोड़ने को मजबूर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed