फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   domestice violance, lady suicide

पति से विवाद होने पर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
domestice violance, lady suicide
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज सराय में एक विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था।
विज्ञापन

आत्महत्या नीतू (30) पत्नी अवधेश निवासी ग्राम नवाबगंज सहावर ने की। मृतका नीतू का उसके पति अवधेश से मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके चलते उसने मंगलवार की रात्रि कमरे में साड़ी के फंदे से कुंदे से लटक कर जान दे दी। जब सुबह पति जागा तो उसे घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी उसने अन्य परिजन एवं पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाया। नीतू की एक बेटी नवप्रिय (3) एवं बेटा दीपांशु (1) हैं। उसकी मौत से दो मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया।

घटना की सूचना मृतका नीतू के परिवार वालों को भी दी गई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर महिला के परिजन के द्वारा नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed