{"_id":"61632bae8ebc3e05ce76bac0","slug":"domestic-gas-cylinder-again-costlier-by-rs-15-mainpuri-news-agr511011921","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर फिर 15 रुपया महंगा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर फिर 15 रुपया महंगा हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम एक बार फिर बढ़े हैं। इस बार एक साथ 15 रुपये बढ़ने से लोगों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। चालू वर्ष में हर माह गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में रोष है। उनका कहना है अब तो सरकार रहम करे। सबका साथ-सबका विकास का नारा सार्थक करने के लिए महंगाई पर रोक लगाई जानी चाहिए।
चालू वर्ष 2021 में हर माह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा है। जनवरी से अक्तूबर तक सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से जहां रसोई का बजट बिगड़ रहा है वहीं आम आदमी महंगाई से परेशान है। महिलाओं का कहना है कि सरकार महंगाई पर रोक लगाए, अब घर चलाना मुश्किल हो रहा है। आम आदमी के हित में सरकार को घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए।
---------
गैस कीमतों पर एक नजर
महीना कीमत
जनवरी 2021 723.50 रुपए
फरवरी 2021 748.50 रुपए
मार्च 2021 848.50 रुपए
अप्रैल 2021 838.50 रुपए
मई 2021 838.50 रुपए
जून 2021 838.50 रुपए
जुलाई 2021 866.50 रुपए
अगस्त 2021 897.50 रुपए
सितंबर 2021 908.00 रुपए
अक्तूबर 2021 923.00 रुपए
---------
घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने के साथ ही गैस सिलिंडर में गैस भी कम निकलती है। सरकार को बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए।
उर्मिला, नगला अमरसिंह
----------
हर माह गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ रही हैं। अब घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को बढ़ी कीमतें वापस लेनी चाहिए।
सीतादेवी, छपट्टी
--------
कोरोना के चलते कमाई कम हुई है। आमदनी कम खर्चा ज्यादा की वजह से रसोई का खर्चा चलाना परेशानी का कारण बन चुका है।
वंदना मिश्रा, यदुवंशनगर
-------
घरेलू गैस सिलिंडर हर महीने महंगा होता जा रहा है। घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई चलाना बहुत बड़ी समस्या बन गई है।
रिचा शुक्ला, मंगलपुर